जावेद अख्तर के साथ अनुपम खेर ने बिताई शानदार शाम, रॉयल पैलेस में किया शाही डिनर


नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के एक्टर अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ थिएटर में दोबारा रिलीज की गई है। एक्टर ने फैंस से फिल्म को देखने की अपील की है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के साथ बिताई एक शाम की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

हमेशा की तरह अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर बहुत सारी फोटो और वीडियो पोस्ट किए। फोटो में उन्हें जावेद अख्तर और सिंगर-एक्टर गायक यांग चांग के साथ देखा गया। एक्टर ने अनुभव शेयर करते हुए लिखा, “शो ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’ में जावेद साहब और उनकी टीम के साथ शानदार शाम बीती…बिल्कुल जादू का जादू जैसे।”

बता दें कि ये शो हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में रखा गया, जहां एक्टर ने पूरी टीम के साथ रॉयल डिनर भी किया। एक्टर ने पैलेंस के अंदर की मनमोहक वीडियो भी पोस्ट की है।

वीडियो में पैलेंस के अंदर का खूबसूरत गार्डन और रॉयल डिनर टेबल भी दिख रहा है। टेबल पर रॉयल क्रॉकरी के साथ-साथ शाही तरीके से भोजन परोसा जा रहा है। फोटो को देखकर लग रहा है कि एक्टर ने रॉयल पैलेस में बहुत सारा क्वालिटी टाइम बिताया है।

एक्टर अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर को एक ही मंच पर अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड फंक्शन की फोटोज एक्टर ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने लिखा, “इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड फंक्शन में अपने-अपने पुरस्कार जीतने के बाद सिकंदर के साथ मंच पर होना एक अच्छा अहसास था। वह ‘आर्या’ के लिए जीता और मैं लीजेंड होने के लिए जीता। इसे संभव बनाने के लिए दिल से शुक्रिया।”

एक्टर अनुपम खेर की इस साल ‘द बंगाल फाइल्स’, ‘तन्वी दा ग्रेट’, ‘मेट्रो…इन दिनों’, ‘तुमको मेरी कसम’, ‘इमरजेंसी’, और ‘विजय 69’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं।

–आईएएनएस

पीएस/वीसी


Show More
Back to top button