चीन में करोड़ टन की वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला एक और तेल उत्पादन क्षेत्र तैयार

चीन में करोड़ टन की वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला एक और तेल उत्पादन क्षेत्र तैयार

बीजिंग, 18 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के पोहाई तेल क्षेत्र स्थित पोनान तेल क्षेत्र समूह का तेल और गैस उत्पादन वर्ष 2023 में पहली बार एक करोड़ घन मीटर से अधिक रहा।

चीन में करोड़ टन की वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला एक और आधार तेल उत्पादन क्षेत्र का निर्माण पूरा हुआ। बताया जाता है कि पोनान तेल क्षेत्र समूह स्थित समुद्र क्षेत्र की औसत जल गहराई करीब 20 मीटर है।

वर्ष 1989 में पहले तेल क्षेत्र का उत्पादन शुरू होने के बाद अब तक यहां पर 14 तेल क्षेत्रों का निर्माण किया गया। पोनान तेल क्षेत्र समूह में कुल मिलाकर 10 करोड़ घन मीटर से अधिक तेल और गैस का उत्पादन किया गया।

वर्ष 2023 में पोनान तेल क्षेत्र समूह में कच्चे तेल के उत्पादन में 20 लाख टन की बढ़ोतरी हुई, जो पोहाई तेल क्षेत्र में कच्चे तेल की कुल वृद्धि का करीब 90 प्रतिशत और पूरे देश के कच्चे तेल की कुल वृद्धि का लगभग 45 फीसदी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

E-Magazine