अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के चुनाव 10 मार्च को होंगे


चेन्नई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। रिटर्निंग अधिकारियों ने घोषणा की है कि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के पदाधिकारियों के लिए चुनाव 10 मार्च को नई दिल्ली में होंगे।

देर से ही सही लेकिन अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है, क्योंकि सामान्य तौर पर चुनाव 3 जनवरी, 2024 को या उससे पहले हो जाने चाहिए थे।

एआईसीएफ चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी न्यायमूर्ति जी.एस.सिस्तानी (सेवानिवृत्त), पूर्व न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति रंग नाथ पांडे (सेवानिवृत्त), पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शनिवार को चुनाव की तारीख की घोषणा की।

इसमें बताया गया है कि “सदस्यों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2024-2027 के लिए अखिल भारतीय शतरंज महासंघ का चुनाव 10 मार्च 2024 को नई दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम और चुनाव प्रक्रिया के साथ अधिसूचित किए जाने वाले स्थान पर होगा।”

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर


Show More
Back to top button