आलिया भट्ट ने कान्स में बिखेरा जलवा, लैंडस्केप-प्रिंट गाउन में दिखीं 'रॉयल'


मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है और पिछली बार की तरह इस बार भी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान खींचा। मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके अपनी फीलिंग बताई।

तस्वीरों में अभिनेत्री लैंडस्केप-प्रिंट बॉल गाउन में नजर आ रही हैं, जिसे भारतीय डिजाइनर यश पाटिल ने डिजाइन किया। इसमें एक क्लासिक, रोमांटिक सिल्हूट है, साथ ही एक कोर्सेटेड स्वीटहार्ट बॉडिस और पतली स्पैगेटी स्ट्रैप्स हैं। कपड़े पर चारों ओर फूलों और पत्तियों से प्रेरित बारीक कारीगरी की गई है।

हालांकि, आलिया ने अपना लुक बेहद सिंपल और रॉयल रखा। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया, जिससे उनका चेहरा साफ और निखरा नजर आ रहा है।

आलिया ने अपनी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “कान्स 2026।”

आलिया के पोस्ट करते ही उनके चाहने वालों ने कमेंट की बौछार कर दी। आम यूजर्स से लेकर मनोरंजन जगत के सितारों तक ने कमेंट कर आलिया के लुक की तारीफ की। नेहा धूपिया और रिद्धिमा कपूर साहनी ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, तो करण जौहर ने लिखा, “बहुत सुंदर लग रही हो, प्यारी बच्ची।”

आलिया की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने लिखा, “बहुत सुंदर लग रही हो, बेटा।” शरवरी और आकांक्षा ने स्टनिंग लिखा।

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ उनके पति-अभिनेता रणबीर कपूर के अलावा अभिनेता विक्की कौशल नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म ‘संगम’ से प्रेरित है, जिसमें राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा, आलिया यशराज फिल्म्स की वुमेन स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में होगी। इसके अलावा, फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

–आईएएनएस

एनएस/एबीएम


Show More
Back to top button