अजय के बर्थडे पर मैदान का प्रचार करते दिखे अक्षय कुमार

अजय के बर्थडे पर मैदान का प्रचार करते दिखे अक्षय कुमार

अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस सहित फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाइयां दी हैं। इस लिस्ट में अब अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। खिलाड़ी कुमार ने अजय को उनके जन्मदिन पर अलग अंदाज में  शुभकामनाएं दी हैं। 

अक्षय ने किया मैदान का प्रचार

सूर्यवंशी में अजय के साथ काम कर चुके अक्षय ने एक्स पर अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान वे उनकी फिल्म मैदान का प्रचार करते हुए भी दिखे। अभिनेता ने लिखा, “आपके लिए हमेशा मेरी यही शुभकामनाएं हैं, कर हर मैदान फतह…जन्मदिन मुबारक हो भाई।”

फैंस कर रहे तारीफ

अक्षय की यह पोस्ट फैंस के दिल जीत रहा है। इस पोस्ट के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लोग बेकार में ही यह सोच रहे थे कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।” इसके अलावा और भी कई यूजर्स कमेंट कर दोनों की दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं।

एक ही दिन दोनों फिल्में होंगी रिलीज

अजय की मैदान और अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां एक ही दिन 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। वहीं, मैदान की बात करें तो फिल्म में अजय एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। अजय के जन्मदिन पर फिल्म का फाइनल ट्रेलर भी जारी किया गया है, जिसे दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है।

E-Magazine