भारत जोड़ो यात्रा के बाद,मणिपुर से मुंबई तक यात्रा निकालेगी कांग्रेस !

भारत जोड़ो यात्रा के बाद,मणिपुर से मुंबई तक यात्रा निकालेगी कांग्रेस !

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित राहुल गांधी अब दूसरी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस बार राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक यात्रा निकालेंगे। कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से कुल 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

न्यायिक यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। लेकिन यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे या कोई और इसको लेकर अभी भी संशय है। पार्टी की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।

कांग्रेस यह यात्रा पूरी तरह पैदल चलकर नहीं पूरी करेगी। इसमें बस का भी इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके माध्यम से 14 रज्यों के कुल 85 जिलों को कवर किया जाएगा। 6200 किमी की यात्रा में कांग्रेस मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र रज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा में शामिल नेता कुछ समय पैदल चलेंगे।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में सात सितंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा कुल पांच महीने तक चली थी। इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से अलग-अलग राज्यों से होते हुए कश्मीर तक पैदल चले थे। यात्रा में कांग्रेस ने कुल 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की इमेज में काफी सुधार हुई है। यात्रा के बाद कांग्रेस दक्षिण भारत में काफी मजबूत हुई। यही कारण रहा कि कांग्रेस ने बंपर वोटों के साथ कर्नाटक में सरकार बनाई। इस बार तेलंगाना में भी केसीआर को मात देते हुए सरकार बनाई। अब लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में दूसरी यात्रा शुरू कर मतदाताओं में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

E-Magazine