'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में के हालिया एलिमिनेशन राउंड में पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी का सफर खत्म हो गया। शो से बाहर आने के बाद पामेला ने आईएएनएस से खास बातचीत में अपने पूरे सफर, शो के अंदर बने रिश्तों, कंटेस्टेंट्स के व्यवहार और अपने कुछ पुराने सीक्रेट्स को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि भारत के रियलिटी शो में काम करने का अनुभव उनके लिए काफी अलग और सीखने वाला रहा।
आईएएनएस से बात करते हुए पामेला ने कहा, “यूएई और यूके में जो रियलिटी टीवी शो होते हैं, उनमें काफी हंगामा, मारपीट और बवाल देखने को मिलता है, लेकिन भारत आकर मैंने बहुत कुछ सीखा है। यहां रियलिटी शो बहुत स्ट्रैटजी के साथ खेला जाता है। आपको बहुत ध्यान रखना पड़ता है कि आप क्या कहते हैं और क्या करते हैं, क्योंकि यहां लोग काफी सेंसिटिव हैं।”
शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स और सबसे ज्यादा सेंसिटिव लोगों के बारे में बात करते हुए पामेला ने कहा, “मैंने सभी को बहुत ध्यान से देखा है। हर कंटेस्टेंट में कुछ न कुछ खास है लेकिन अगर सबसे ज्यादा सेंसिटिव लोगों की बात करूं तो हर्षद और शिवांगी ऐसे हैं, जो किसी का मजाक या कमेंट आसानी से नहीं ले पाते।”
उन्होंने आकांक्षा चौधरी को लेकर भी अपनी राय रखी। पामेला ने कहा, ”शो के दौरान आकांक्षा का असली व्यक्तित्व धीरे-धीरे सामने आया। कैमरे के सामने उनका व्यवहार वैसा नहीं था, जैसा उन्होंने शुरुआत में सोचा था। आकांक्षा ने शो में अपना असली रंग दिखाया।”
‘लॉक अप 2’ से बाहर होने से पहले पामेला सेरेना ने शो में अपने कई सीक्रेट्स भी साझा किए थे। उन्होंने एक टास्क के दौरान अपने पुराने समय से जुड़ा एक खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान वह क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं।
पामेला ने आईएएनएस से बातचीत में हा, ”मैंने अपने सीक्रेट में मैच फिक्सिंग को लेकर बात की थी, लेकिन उस समय मैं बहुत छोटी थी। मैं करीब 15-16 साल की थी लेकिन अब जब मैं बड़ी हो गई हूं तो मुझे इसका पछतावा होता है। मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है।”
शो में आकांक्षा चमोला के साथ उनकी दोस्ती और उस पर उठे सवालों को लेकर भी पामेला ने अपनी बात रखी। आकांक्षा के साथ लेस्बियन एंगल को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि वह दोस्ती को किसी की पहचान के आधार पर नहीं आंकती हैं।
पामेला ने कहा, ”जब मैं शो में आई थी, तब मैं किसी को नहीं जानती थी। मैंने जो रिश्ते बनाए, वे काफी सोच-समझकर बनाए थे। मुझे लोगों पर जल्दी भरोसा नहीं होता। आकांक्षा के साथ मेरी दोस्ती और लॉयल्टी पूरी थी, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने उसके कान भर दिए। जहां तक बायसेक्शुअल होने की बात है, तो मेरी दोस्त है और मैं दोस्ती को इस आधार पर नहीं मापती।”
पामेला ने आकांक्षा चमोला के उस बयान पर भी सफाई दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि गौरव से अच्छा तो उनका कुत्ता शो में आ जाता। पामेला ने कहा, ”इस बयान को गलत तरीके से समझा गया। आकांक्षा ने यह बात मजाकिया अंदाज में अपने माता-पिता को लेकर कही थी। इसका गौरव से कोई संबंध नहीं था। उसने कहा था कि शो में उसके पेरेंट्स पहले आ जाते और फिर उससे मिलने उसका डॉगी भी आ जाता।”
शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान को लेकर भी पामेला ने अपनी राय साझा की। उन्होंने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने शो को काफी मनोरंजक बनाया है। खासतौर पर फराह खान के तंज और वन लाइनर्स उन्हें बहुत पसंद आते हैं।
–आईएएनएस
पीके/वीसी