एक्ट्रेस काजोल ने फैंस को दी दशहरे की शुभकामनाएं

एक्ट्रेस काजोल ने फैंस को दी दशहरे की शुभकामनाएं

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने शनिवार को अपने प्रशंसकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

इस वीडियो में काजोल लाल साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो के आखिरी में वह एक गलती करती हैं, जो रिकॉर्ड हो जाता है।

एक्ट्रेस काजोल कहती हैं कि सभी को दशहरे की शुभकामनाएं। हालांकि, वह अगले ही सीन में मजाकिया चेहरा बनाती हैं।

दूसरा वीडियो ठीक से शूट करते हुए काजोल कहती हैं कि सभी को दशहरे की शुभकामनाएं।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “सभी को दशहरे की शुभकामनाएं।”

इससे पहले काजोल अपने पति और एक्टर अजय देवगन तथा बेटे युग के साथ नवमी का जश्न मनाती दिख रही हैं। नवमी पूजा के दौरान काजोल ने अपने परिवार के साथ देवी दुर्गा की मूर्ति के सामने फोटो भी खिंचवाई।

काजोल और अजय के रिश्तों की बात करें तो दोनों के बीच साल 1994 में आई ‘गुंडाराज’ फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी। काजोल ने अप्रैल 2003 में बेटी न्यासा को जन्म दिया था और सात साल बाद सितंबर 2010 में उन्होंने युग को जन्म दिया।

काजोल आखिरी बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में दिखाई दी थी। उनके आगामी प्रोजेक्ट में ‘दो पत्ती’, ‘सरजमीन’ और फिल्म ‘महाराग्नि- क्वीन ऑफ क्वींस’ शामिल हैं।

इस बीच, अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ अहम भूमिकाओं हैं।

फिल्म ‘सिंघम अगेन’, सिंघम रिटर्न्स का सीक्वल है। यह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और कश्मीर में कई जगहों पर की गई है।

इसके अलावा अजय, राज कुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रेड 2’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 21 फरवरी को रिलीज होगी। इसके बाद वह ‘दे दे प्यार दे 2’ में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म साल 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है।

–आईएएनएस

एफएम/एकेजे

E-Magazine