'अभिषेक, ईशान, सूर्यकुमार के आएंगे रन, वरुण और बुमराह लेंगे विकेट', दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत का युवाओं ने किया दावा

पटना, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला रविवार को शाम 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह है। देशभर के युवा क्रिकेटरों ने भारत की बड़ी जीत की उम्मीद जताई है।
बिहार की राजधानी पटना के युवाओं ने ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
एक युवा क्रिकेटर ने आईएएनएस से कहा, “दक्षिण अफ्रीका को कमजोर नहीं आंका जाना चाहिए। ग्रुप स्टेज में वे भी सभी मैच जीतकर आ रहे हैं। भारत में मैच का आयोजन हो रहा है, इसलिए टीम इंडिया को कंडीशन का लाभ जरूर मिलेगा। अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर चिंता नहीं होनी चाहिए। वह जब भी चलेंगे बड़ी पारी खेलेंगे। हमें पिछला विश्व कप नहीं भूलना चाहिए। विराट कोहली पूरे टूर्नामेंट में रन नहीं बना सके, लेकिन फाइनल में रन बनाकर भारत को जिताया और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अभिषेक के साथ भी ऐसा ही होगा। ईशान किशन से पावर प्ले में स्कोर की जरूरत है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह अच्छा कर सकते हैं।”
एक अन्य क्रिकेटर ने कहा, “भारतीय टीम मैच जीतेगी। ईशान किशन के साथ ही अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अभिषेक शर्मा के रन आ सकते हैं।”
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के क्रिकेटरों ने भी सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जताई।
रजनीश कुमार ने आईएएनएस से कहा, “भारतीय टीम जीतेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का भारत की जीत में अहम योगदान रहेगा।”
रुद्र प्रताप सिंह ने कहा, “भारतीय टीम जीतेगी। जीत में बल्लेबाजों का योगदान अहम रहेगा। आज के मैच में अभिषेक शर्मा चल सकते हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह पर जिम्मेदारी रहेगी।”
यश मौर्या ने भी बल्लेबाजों के दम पर भारतीय टीम की जीत की बात कही।
–आईएएनएस
पीएके