मणिपुर में दो गुटों में गोलीबारी, एक युवक की मौत

मणिपुर में दो गुटों में गोलीबारी, एक युवक की मौत

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मणिपुर में दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई, जिसके बाद एक 33 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी शुक्रवार रात कांगपकोपी और इंफाल पूर्वी जिलों की सीमा पर सिनम कोम में हुई, जिसके बाद लापता हुआ एक ग्राम स्वयंसेवक शनिवार सुबह मृत पाया गया।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान लैशराम प्रेम के रूप में हुई। हिंसा भड़कने से रोकने के लिए इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

इसके पहले, बीते दिन मणिपुर के नारानसेना इलाके में कुकी उग्रवादियों के हमले में दो सीआरपीए जवान बलिदान हो गए। शुक्रवार को मणिपुर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत एक सीट पर वोटिंग हुई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार हिंसा की घटनाएं बेहद कम हुई और मतदान शांत‍िपूर्ण रूप से संपन्‍न हो गया।

E-Magazine