कर्नाटक में भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ एफआईआर

कर्नाटक में भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ एफआईआर

भाजपा के आधिकारिक हैंडल से इंटरनेट मीडिया एक्स पर ‘कांग्रेस घोषणा-पत्र या मुस्लिम लीग घोषणा-पत्र’ शीर्षक से किए गए पोस्ट के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मल्लेश्वरम विधानसभा क्षेत्र की एफएसटी टीम द्वारा बेंगलुरु के मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

भाजपा पर आरोप है कि वह समाज में नफरत को बढ़ावा दे रही है। चुनाव अधिकारी ने कहा कि एफआईआर संख्या: 0061/2024 आरपी अधिनियम की धारा 125 और आईपीसी की धारा 153 के तहत विभिन्न समूहों और नागरिकों के वर्गों के बीच नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए 24 अप्रैल को मामला दर्ज की गई है।

मंगलवार को भाजपा कर्नाटक ने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कर सवाल किया था कि क्या कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणापत्र मुस्लिम लीग का था। भाजपा ने पोस्ट कर लिखा कि कांग्रेस घोषणापत्र या मुस्लिम लीग घोषणापत्र? शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब थोपना। मुसलमानों को धन वितरण। मुसलमानों को विशेष आरक्षण। पर्सनल लॉ की स्वतंत्रता। मुसलमानों को सीधे न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। मुसलमानों को नौकरी पर रखने के लिए सार्वजनिक और निजी संस्थाओं को आदेश। और ऐसे कई विभाजनकारी एजेंडे! इस बीच पीएम मोदी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप दिखती है।

E-Magazine