धोनी और बेटी जीवा के साथ सुशांत सिंह राजपूत की थ्रोबैक फोटो वायरल, भावुक हुए फैंस


मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल तस्वीर में दिवंगत एक्टर स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सुशांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, जबकि धोनी खुशी से दोनों को देख रहे हैं।

तस्वीर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए।

एक ने लिखा, “आपकी याद आती है।”

दूसरे यूजर ने लिखा, ”लेजेंड्स कभी नहीं मरते”

एक अन्य ने कमेंट किया, “सुशांत एक ऐसा नाम है जिसे लोग कभी भूल नहीं पाते।”

यह फोटो 2016 की है, जब सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की बायोपिक ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी हैं।

जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित आवास में मृत पाए गए थे।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Show More
Back to top button