सीरिया में यात्रियों से भरी बस पलटी, छह की मौत, दर्जनों घायल


दमिश्क, 3 मार्च (आईएएनएस)। सीरिया के हामा प्रांत में रविवार को एक बस पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय शाम एफएम रेडियो ने बताया, ”यह हादसा हामा के दक्षिण में मारिन अल-जबल गांव चौराहे के पास हुआ।”

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, बस लेबनान से सीरिया के उत्तरी अलेप्पो प्रांत में यात्रियों को ले जा रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था, जिससे वाहन पलट गया।

जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

एफजेड/


Show More
Back to top button