शो में पहली बार एक्शन सीक्वेंस करना मेरे लिए एक खास अनुभव : रजत वर्मा


मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी शो ‘दहेज दासी’ में जय के किरदार में नजर आने वाले एक्‍टर रजत वर्मा ने अपने किरदार को लेेकर खुलकर बात की। उन्‍होंने कहा कि शो में पहली बार एक्शन सीक्वेंस करना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा।

शो के बारे में बात करते हुए रजत ने कहा, ”इसमें मुझे पहली बार एक्शन सीक्वेंस करने का मौका मिला। यह मेरे लिए बहुुत ही खास अनुभव रहा। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया था। मेरी ओर से हुई एक गलती के कारण मेरे अंगूठे में चोट भी लग गई थी, लेकिन यह मजेदार और अद्भुत अनुभव था।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने किरदार के लिए बहुत सारी तैयारियां की थी, मुझे अपने व्यक्तित्व को एक राजपूत परिवार का हिस्सा होने जैसा दिखाना था।”

उन्होंने कहा कि उनका किरदार राजस्थान के एक छोटे से गांव के युवा कुंवर जय सिंह के बारे में है, जिसे उनकी मां ने पाला है।

उन्होंने कहा, “वह बहुत भावुक है क्योंकि उसका पालन-पोषण एक महिला ने किया है। बचपन में उसे पढ़ने के लिए दिल्ली भेजा गया था इसलिए वे संस्कृति और परंपराओं से दूर था और आधुनिक दृष्टिकोण रखते था। जब वह वापस आता है तो उसे संस्कृति और परंपराओं के बारे में पता चलता है। वह विद्रोही किस्‍म का है और वह रीति-रिवाजों को चुनौती देता है।”

यह पूछे जाने पर कि उन्हें किरदार से क्या जोड़ता है, रजत ने कहा, “एक चीज जो मुझे किरदार से जोड़ती है, वह यह है कि मैं भी अपने किरदार की तरह ही विद्रोही हूं, जो चीजें लोगों को चोट पहुंचाती हैं और समाज के लिए गलत होती है, मैं उन चीजों से लड़ता हूं। ”

शो में सयंतनी घोष भी हैं, जो विंध्या देवी की भूमिका निभाती हैं। यह नजारा टीवी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Show More
Back to top button