चीन में इमारत में आग लगने से मरने वालों की संख्या हुई 15


नानजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के जियांग्सू प्रांत की राजधानी नानजिंग में शुक्रवार को इमारत में लगी आग से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय अग्निशमन विभाग को शुक्रवार सुबह करीब 4:39 बजे युहुताई जिले में एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

सुबह करीब छह बजे आग पर काबू पा लिया गया और जले हुए शवों को बरामद किया गया।

दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Show More
Back to top button