सुलतानपुर में रिटायर IPS अधिकारी पर अप्राकृतिक दुष्कर्म की FIR दर्ज!

सुलतानपुर में रिटायर IPS अधिकारी पर अप्राकृतिक दुष्कर्म की FIR दर्ज!

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक रिटायर्ड आईपीएस पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज हुए है। इसके मकान में दो वर्ष से किराएदार महिला का आरोप है कि उसने मेरे नौ वर्षीय बेटे को बहला कर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। यह काम काफी दिनों से कर रहा था। 17 फरवरी को दोपहर के समय भी इसी तरह की हरकत की कोशिश की तो बच्चा उसके कब्जे से भागा गया।

परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। केस दर्ज होने के पहले नगर कोतवाल, क्षेत्राधिकारी नगर और पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच की। जांच में आरोपों में सच्चाई नजर आई। उसके बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए गए।

पत्नी ने भी पति के खिलाफ दिया बयान

मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता महानगर में काम कर परिवार चलाता है। घटना की सूचना पर सुल्तानपुर पहुंच गये हैं। केस दर्ज करने से पहले बाल कल्याण की टीम ने भी पूरे मामले की अच्छी तरह जांच की और शासन के अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया। आईपीएस की पत्नी ने भी पति के खिलाफ बयान दिया है।

E-Magazine