अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

अमित शाह ने आज स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शाह ने कहा कि कर्पूरी जी ने अपने सामाजिक जीवन में शुचिता व त्याग के सर्वोच्च मानदंड स्थापित किये। आजीवन पिछड़ों व महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया। शाह ने कहा कि पीएम ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर उनके कार्यों को प्रकाश में लाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शाह ने कहा कि कर्पूरी जी ने अपने सामाजिक जीवन में शुचिता व त्याग के सर्वोच्च मानदंड स्थापित किये। आजीवन पिछड़ों व महिलाओं के अधिकारों के लिए समर्पित ठाकुर ने शिक्षा-व्यवस्था को सर्वसुलभ बनाने के महत्त्वपूर्ण कार्य किये थे।

भारत रत्न देकर किया सम्मान

शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर उनके कार्यों को प्रकाश में लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जो काम किया है, वो काफी महत्वपूर्ण है।
E-Magazine