टेक्सस के चर्च में गोलीबारी में दो घायल, आरोपी महिला को मार गिराया गया


वाशिंगटन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सस राज्य में एक चर्च में हुई गोलीबारी में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने महिला हमलावर को मार गिराया।

ह्यूस्टन पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने कहा कि ट्रेंच कोट पहने लंबी राइफल से लैस एक महिला, जिसके साथ एक छोटा बच्चा भी था, ने रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (2000 जीएमटी) से ठीक पहले जोएल ओस्टीन के मेगा चर्च में गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए दो ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारियों ने उसे गोली मार दी, इस दौरान हमलावर महिला के साथ बच्चे को भी गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी महिला की मौत हो गई।”

फिनर ने कहा, ” गोलीबारी में एक 57 वर्षीय व्यक्ति भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वर्तमान में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घायल बच्चे और संदिग्ध महिला के बीच संबंध स्पष्ट नहीं है।

पुलिस प्रमुख ने कहा, “उस महिला ने उस बच्चे को खतरे में डाल दिया। मैं यह दोष उसको ही दूंगा।”

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Show More
Back to top button