बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी ने क्रिकेटर शुभमन गिल संग दिए पोज

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी ने क्रिकेटर शुभमन गिल संग दिए पोज

रियलिटी शो बिग बॉस 17 को खत्म हुए काफी समय हो गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अभी भी बाहर आने के बाद पार्टी करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को मुंबई में बिग बॉस के घर से बाहर आए सदस्य एक ग्रैंड पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में कई सदस्य का रीयूनियन देखने को मिला।

बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके मुनव्वर फारुकी ने भी इस पार्टी में ग्रैंड एंट्री करके सारी लाइमलाइट चुरा ली। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वह क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

मुनव्वर ने दिए शुभमन के साथ पोज
मुनव्वर फारुकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ फ्रेम साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ मुनव्वर जहां ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शुभमन भी ब्लैक प्रिंटिड शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं।

मुनव्वर की लाइफ में आई नई लड़की?
इससे पहले मुनव्वर फारुकी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में कॉमेडियन एक लड़की का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके बगल में बैठी हुई है। पोस्ट में मुनव्वर की ये मिस्ट्री गर्ल पिंक कलर के सलवार-कमीज में दिखाई दे रही हैं।

बिग बॉस 17 की ग्रैंड पार्टी
बिग बॉस 17 की ग्रैंड रीयूनियन सक्सेस पार्टी में मुनव्वर ने केक काटा और सबने मिलकर बिग बॉस के थीम सॉन्ग पर जमकर डांस भी किया था। वहीं सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी देखने को मिले। एक वीडियो में अंकित लोखंडे, मनारा चोपड़ा और विक्की जैन साथ में डांस करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा फर्स्ट रनर-अप अभिषेक कुमार और ओरा समेत कई लोग इस पार्टी का हिस्सा बने।

E-Magazine