सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के प्रचार वीडियो से जगमग हुआ हांगकांग !


बीजिंग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी परंपरागत ड्रैगन का वर्ष आ रहा है। चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रचार वीडियो ने हांगकांग को रोशन कर दिया है। हांगकांग में नये साल के फूल खिल रहे हैं।

हांगकांग के 13 शॉपिंग मॉल में बड़ी स्क्रीन पर सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रचार वीडियो प्रदर्शित किया जा रहा है और हर जगह खुशी का माहौल है। स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो बड़े स्क्रीन पर प्रसारित किया गया, और कई हांगकांग नागरिक देखने और तस्वीरें लेने के लिए रुके।

विक्टोरिया हार्बर के दोनों किनारों पर विशाल एलईडी स्क्रीन पर सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रचार वीडियो को प्रसारित किया गया।

सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पाद भी हांगकांग की सड़कों पर उतरे। विभिन्न प्रदर्शनों ने हांगकांग के नागरिकों को रुकने और देखने के लिए आकर्षित किया और साथ ही चीनी पारंपरिक संस्कृति और कला के आकर्षण का अनुभव किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button