2 साल की मालती के साथ ऐसी होती है प्रियंका चोपड़ा  की मॉर्निंग

2 साल की मालती के साथ ऐसी होती है प्रियंका चोपड़ा  की मॉर्निंग

‘बाजीराव मस्तानी’ का ‘काशीबाई’ उर्फ मल्टी टैलेंटेड प्रियंका चोपड़ा हिंदी सनेमा से भले ही दूर हैं, लेकिन वह अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्टेड रहती हैं। वह और निक जोनस ग्लैमर वर्ल्ड के बेस्ट कपल ही नहीं, बल्कि लविंग पैरेंट्स भी हैं। प्रियंका चोपड़ा जब से मां बनी हैं, तब से उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट को उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस  ने कब्जा कर लिया है। प्रियंका की ज्यादातर तस्वीरें उनकी बेटी के प्यारे मोमेंट्स से भरी हुई हैं। अब प्रियंका ने लाडली के मॉर्निंग रूटीन की झलक दिखाई है।

प्रियंका की मालती के साथ ऐसी होती है मॉर्निंग

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ अपने मॉर्निंग रूटीन की एक झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाडली के साथ एक प्यारी पिक्चर शेयर की है। तस्वीर में मालती अपनी मां की गोद में लेटकर कुछ देखते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस से अपनी बेटी के सिर पर हाथ फेर रही हैं और दूसरे हाथ से सेल्फी ले रही हैं। हालांकि, प्रियंका का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रीन आउटफिट में मालती क्यूट लग रही फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि LA में अभी भी बारिश हो रही है। उन्होंने बारिश और रेड हार्ट इमोजी बनाई है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ऐसी सुबह।”

प्रियंका और निक ने बारिश में खाई मैगी

बीते दिन प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ बारिश में रोमांटिक डेट की झलकियां शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने न केवल बारिश में लॉन्ग ड्राइव की, बल्कि मैगी का लुत्फ भी उठाया। उनकी तस्वीरें और वीडियोज ने मैगी लवर्स को खुश कर दिया था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में 10 साल छोटे सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। दोनों साल 2022 में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। एक मेडिकल कंडीशन की वजह से प्रियंका को मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता चुनना पड़ा था।
E-Magazine