POEM-3 ने अपने सभी पेलोड उद्देश्यों को किया सफलतापूर्वक हासिल…

POEM-3 ने अपने सभी पेलोड उद्देश्यों को किया सफलतापूर्वक हासिल…

इसरो ने शनिवार को कहा कि पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल यानी POEM-3 ने अपने सभी पेलोड उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। इसरो ने बताया कि POEM-3 देश का सस्ता अंतरिक्ष प्लेटफॉर्म है जो पीएसएलवी-सी58 वाहन के खर्च किए गए पीएस4 चरण का उपयोग करता है। POEM-3 ने उड़ान भरने के बाद 25वें दिन तक 400 परिक्रमाएं पूरी कर लीं।

इसरो ने शनिवार को कहा कि पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल यानि POEM-3 ने अपने सभी पेलोड उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। इसरो ने बताया कि POEM-3 देश का सस्ता अंतरिक्ष प्लेटफॉर्म है, जो पीएसएलवी-सी58 वाहन के खर्च किए गए PS-4 चरण का उपयोग करता है। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने इसे एक जनवरी, 2024 को लॉन्च किया था, जिसने अपने सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।

25वें दिन तक पूरी की 400 परिक्रमाएं

इसने ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि POEM-3 ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र से नौ पेलोडों के साथ उड़ान भरी थी, जिसके बाद से ही अपने कक्षा में 25वें दिन तक 400 परिक्रमाएं पूरी कर लीं। इसरो ने इसे एक अद्वितीय और सस्ता मंच बताया। इसरो ने कहा कि इस दौरान प्रत्येक पेलोड को योजना के अनुसार परिचालन में लाया गया और सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया।

E-Magazine