गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल

गूगल के होमपेज पर गणतंत्र दिवस का यह डूडल देखा जा सकता है। गणतंत्र दिवस का गूगल डूडल मोबाइल और वेब दोनों वर्जन पर नजर आ रहा है। आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

गूगल प्रत्येक खास मौके पर डूडल बनाकर उसका जश्न मनाता है। आज 26 जनवरी यानी भारतीय गणतंत्र के मौके पर शानदार डूडल बनाया है। गूगल के होमपेज पर गणतंत्र दिवस का यह डूडल देखा जा सकता है। गणतंत्र दिवस का गूगल डूडल मोबाइल और वेब दोनों वर्जन पर नजर आ रहा है। आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

गूगल के इस डूडल को व्रिंदा जावेरी ने बनाया है। आज के गूगल डूडल में गणतंत्र दिवस परेड को ब्लैक एंड, व्हाइट टीवी, स्मार्ट टीवी और मोबाइल स्क्रीन में दिखाया गया है। गणतंत्र दिवस के इस डूडल में परेड में शामिल होने वाले ऊंट दिख रहे हैं। गूगल के इस गणतंत्र दिवस वाले डूडल पर क्लिक करने के बाद रंगीन कागजों के टुकड़ों की बारिश हो रही है।

बता दें कि कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड इस बार खास होगी। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज करेंगी।

Show More
Back to top button