वैजयंती माला, वेंकैया, चिरंजीवी को पद्म विभूषण; मिथुन, उषा उथुप को पद्म भूषण


नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंतीमाला, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और तेलुगु सुपरस्टार के. चिरंजीवी को 2024 के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जायेगा।

सुलभ फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और कलाकार पद्मा सुब्रमण्यम को भी पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई है।

सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एम. फातिमा बीवी (मरणोपरांत), अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राम नाइक, गायिका उषा उथुप और तमिल अभिनेता और डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत (मरणोपरांत) समेत 22 को पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा।

कुल 110 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा।

समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

–आईएएनएस

एकेजे/


Show More
Back to top button