पीएम मोदी ने एमजीआर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी


चेन्नई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन (एमजीआर) की 107वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

एमजीआर का जन्म आज ही के दिन 1917 में हुआ था। 24 दिसंबर 1987 को उनका निधन हो गया था। वह 1977 से 1987 में अपनी मृत्यु तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे।

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट से तमिल में पोस्ट किया, ”आज हम महान एमजीआर को उनकी जयंती पर याद करते हैं। वह तमिल सिनेमा के सच्चे प्रतीक और एक दूरदर्शी नेता थे। उनकी फिल्मों में व्याप्त सामाजिक न्याय और करुणा ने सिल्वर स्क्रीन से परे दिल जीता।”

एक नेता और मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने तमिलनाडु की वृद्धि और विकास पर स्थायी प्रभाव डाला। उनका काम हमें प्रेरित करता रहता है।

एमजीआर एक बेहद लोकप्रिय तमिल अभिनेता भी थे। उन्होंने सी.एन. अन्नादुराई के नेतृत्व वाली डीएमके का सदस्य बनकर राजनीति में प्रवेश किया।

एम. करुणानिधि के साथ मतभेद के बाद वह द्रमुक से बाहर चले गए और जनवरी 1972 में अन्नाद्रमुक की स्थापना की।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Show More
Back to top button