इजरायल ने 2023 में  युद्ध पर फूँके 6.59 अरब डॉलर

इजरायल ने 2023 में युद्ध पर फूँके 6.59 अरब डॉलर

यरूशलम, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायली वित्त मंत्रालय ने कहा कि हमास के साथ संघर्ष के लिए सरकार का खर्च 2023 में 24.7 अरब शेकेल (लगभग 6.59 अरब डॉलर) था।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह खर्च 7 अक्टूबर, जिस दिन हमास ने इजरायल पर हमला किया था, और 31 दिसंबर के बीच किया गया था, जिसमें 17 अरब शेकेल रक्षा पर और बाकी लड़ाई से संबंधित नागरिक उद्देश्यों पर खर्च किया गया था।

अकेले दिसंबर में, 71 अरब शेकेल के मासिक कुल सरकारी व्यय में से संघर्ष व्यय 17.2 अरब शेकेल था।

महीने का घाटा 33.8 अरब शेकेल रहा, जो साल-दर-साल 82.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

इज़रायली सरकार का वार्षिक घाटा 2023 में 77.5 अरब शेकेल या सकल घरेलू उत्पाद का 4.2 प्रतिशत था, जबकि 2022 में सरकार की आमद खर्च की तुलना में 9.9 अरब शेकेल अधिक थी।

मंत्रालय ने बताया कि खर्च में वृद्धि के साथ-साथ, संघर्ष के कारण राजस्व में भी कमी आई। साथ ही इज़रायल में गतिविधियों में कमी के कारण कर संग्रह में गिरावट आई।

इज़रायली सरकार के राजस्व में 2022 की तुलना में पिछले साल 6.4 प्रतिशत की कमी आई, जबकि व्यय में साल-दर-साल 12.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बैंक ऑफ इज़रायल का अनुमान है कि युद्ध में लगभग 58 अरब डॉलर का खर्च आएगा और 2023 के अंतिम तीन महीनों में अर्थव्यवस्था दो प्रतिशत कम हो जाएगी।

–आईएएनएस

एकेजे/

E-Magazine