कनाडा में गुरुद्वारेे के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान 2 लोग घायल


टोरंटो, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा में एक गुरुद्वारेे के बाहर दो सप्ताह तक चला विरोध प्रदर्शन सप्ताहांत में हिंसक हो गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

सीटीवी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुद्वारेे की नेतृत्व समिति को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद पदाधिकारियों को रविवार शाम पूर्वोत्तर कैलगरी में दशमेश संस्कृति केंद्र में बुलाया गया।

पुलिस ने न्यूज चैनल को बताया कि शाम 7.45 बजे हुए झगड़े में 135 गुरुद्वारा साहिब बुलेवार्ड स्थित इमारत में लड़ाई में 50 से 100 लोग शामिल थे।

कैलगरी पुलिस सर्विस (सीपीएस) के अनुसार रविवार को दशमेश संस्कृति केंद्र से प्रदर्शनकारियों और इमारत के रहने वालों के बीच अलग-अलग लड़ाई के लिए दो कॉल मिली।

सीपीएस ने एक बयान में कहा, “दोपहर लगभग 1.15 बजे अधिकारियों को शुरू में उन व्यक्तियों के संबंध में गड़बड़ी की सूचना पर भेजा गया था, जिनके बारे में माना जाता था कि वे स्थान पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ ही समय बाद एक दूसरी कॉल आई, जिसमें बताया गया कि प्रदर्शनकारी इमारत के अंदर चले गए हैं। अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए संबंधित पक्षों के साथ काम किया।”

इसमें कहा गया कि लड़ाई में कोई हथियार शामिल नहीं था और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। यह विरोध प्रदर्शन 24 दिसंबर को शुरू हुआ था।

विरोध प्रदर्शन के आयोजकों में से एक गुरपरताप बैदवान ने सीटीवी को बताया कि वे गुरुद्वारा नेतृत्व का विरोध करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, जो उनकी आस्था के नियमों का पालन नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा, “उन्हें अकाल तख्त द्वारा जारी सिख रहत मर्यादा का पालन करना जरूरी है।”

कैलगरी पुलिस ने इस बारे में कोई विवरण जारी नहीं किया है कि हमला किस वजह से हुआ।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके


Show More
Back to top button