अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुंबई में मनाएं दिवाली

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुंबई में मनाएं दिवाली

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राममला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एलान किया है कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे मुंबई में दिवाली मनाई जाएगी। सीएम ने रविवार को मुंबई नगर निगम आयुक्त (बीएमसी) से मंदिरों और इमारतों पर सजावटी लाइटें लगाने और 22 जनवरी को दिवाली मनाने को कहा है।

छह हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल
बता दें कि राममला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छह हजार से अधिक लोगों के अभिषेक समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

हर जगह लगी होनी चाहिए लाइटें
मुंबई में एक स्वच्छता अभियान में सीएम शिंदे ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है। मैं बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आयुक्त से पूरे मुंबई शहर में दिवाली मनाने के लिए कहना चाहता हूं। मुंबई के सभी मंदिरों और इमारतों पर बहुत सारी लाइटें लगी होनी चाहिए।’

कई भक्तों का सपना पूरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का बनना दिवंगत बालासाहेब ठाकरे और भगवान राम के कई भक्तों का सपना था। आज सभी का सपना पूरा हो गया है। उन्होंने कहा, ‘मोदीजी ने राम मंदिर के सपने को हकीकत में बदल दिया है। पीएम मोदी जो बोलते हैं, वह उसे पूरा करते हैं। चाहे रेलवे हो या हवाई अड्डे, वह अपने वादों को पूरा करते हैं। हर कोई मोदी की गारंटी को स्वीकार करता है।’

गौरतलब है, राज्य की राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने और इसे स्वच्छ बनाने के लिए सरकार सफाई अभियान चला रही है। इसी के तहत रविवार को मुंबई के 10 स्थानों पर साफ-सफाई की गई|

E-Magazine