मंत्री के बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए नेतन्याहू


तेल अवीव, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित कई उच्च राजनीतिक नेता और अन्य गणमान्य व्यक्तिओं ने गाजा में हमास से लड़ते हुए मारे गए गैल ईसेनकोट के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

गैल ईसेनकोट गाडी ईसेनकोट के बेटे हैं जो वर्तमान में इज़राइल वॉर कैबिनेट के सदस्य और इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के पूर्व प्रमुख हैं।

अंतिम संस्कार हर्ज़लिया में किया गया जिसमें हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया।

27 अक्टूबर से गाजा में जमीनी आक्रमण शुरू होने के बाद से आईडीएफ ने 91 सैनिकों को खो दिया है।

–आईएएनएस

एसकेपी


Show More
Back to top button