'बिग बॉस 17' : बॉलीवुड सेलेब्स के बीएफएफ ओरी वीकेंड का वार एपिसोड में आएंगेे नजर


मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अक्‍सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ नजर आने वाले ऑरी के नाम से मशहूर ओरहान अवत्रामणि विवादास्पद रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के वीकेंड का वार एपिसोड में नजर आएंगेे।

यह स्पष्ट नहीं है कि ओरी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करेंगे या नहीं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह शो में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

आने वाले वीकेंड के वार में ओरी शो में घर के सदस्यों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आएंगे।

बी-टाउन में हर सेलिब्रिटी के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद ओरी ने सुर्खियां बटोरीं। वह निशा देवगन, सारा अली खान, अनन्या पांडे सहित अन्य लोगों के सबसे अच्छे दोस्त हैं।

वह होस्ट सलमान खान के साथ भी मंच साझा करते नजर आएंगे। दोनों कुछ हंसी-मजाक भरे पल भी साझा करेंगे।

इस हफ्ते एविक्शन भी होगा। नॉमिनेशन टास्क के बाद घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल, सनी आर्य, सना रईस खान और जिग्ना वोरा को सबसे ज्यादा वोट मिले।

यह शो कलर्स और जियोसिनेमा पर आ रहा है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके


Show More
Back to top button