अगर दिवाली के दिन दिख जाएं ये जीव,तो समझिए और भी शुभ होने वाली है दिवाली

अगर दिवाली के दिन दिख जाएं ये जीव,तो समझिए और भी शुभ होने वाली है दिवाली

हिंदू धर्म दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली या दीपोत्सव रोशनी का त्योहार है। इस दिन साधकों द्वारा सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी-गणेश और कुबेर देव की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के विशेष अवसर पर यदि आपको ये चीजें दिख जाएं तो आपकी दीपावली और भी शुभ और मंगलकारी हो सकती है।

 इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 12 नवंबर, रविवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में इसी दिन दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पर मां लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन होता है और जो साधक श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करता है देवी मां उसके घर में वास करती हैं। साथ ही दिवाली पर मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर कुछ खास संकेत दिखाई देते हैं।

ये है शुभ संकेत

वैसे आमतौर पर छिपकली ज्यादातर घरों में पाई, लेकिन इसका दीपावली की रात गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। शकुन शास्त्र में माना गया है कि दिवाली के दिन छिपकली दिखने का अर्थ है कि आपके घर मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। वहीं अगर आपको दिवाली की रात उल्लू दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि देवी लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं।

जब दिवाली पर दिख जाएं ये चीजें

शकुन शास्त्र में घर में बिल्ली का आना बहुत ही शुभ बताया गया है। ऐसे में यदि दिवाली के विशेष अवसर पर आपको बिल्ली दिखाई देती है तो यह और भी शुभ माना जाता है। क्योंकि इसे लक्ष्मी जी के आने का संकेत माना गया है और इससे व्यक्ति के धन लाभ के योग बनते हैं। इसके साथ ही दिवाली पर छछूंदर का भी दिखाई देना साधक के लिए शुभ माना गया है।

शुभ है चींटी का इस जगह पर दिखना

दिवाली के दिन घर में काली चींटी देखना भी एक शुभ घटना की ओर इशारा करता है। अगर आपके घर में जहां सोने की चीजें रखी हुई हैं, उस स्थान पर काली चीटियां दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आपकी धन-दौलत में वृद्धि होने वाली है। वहीं, अगर आपको अपने घर की छत से चीटियां निकलती हुई दिखाई दें तो यह भी शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके आकस्मिक धन लाभ के योग बन सकते हैं।

E-Magazine