केजरीवाल सरकार ने दिवाली से पहले हजार कर्मचारियों को दिया तोहफा !

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले अपने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया है। दिल्ली सरकार में कार्यरत ग्रुप बी नॉन गैजेटेड और ग्रुप सी के 80 हजार कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। हर कर्मचारी को 7 हजार रुपये का बोनस दिया जाएगा। इस पर 56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएम केजरीवाल ने इस घोषणा के साथ सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।

 दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले अपने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज सोमवार को प्रेस वार्ता कर 80 हजार कर्मियों को बोनस देने की घोषणा की है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?

ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार में कार्यरत ग्रुप बी, नॉन गैजेटेड और ग्रुप सी के 80 हजार कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। हर कर्मचारी को 7 हजार रुपये का बोनस दिया जाएगा। इस पर 56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएम केजरीवाल ने इस घोषणा के साथ सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।

दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रुपये का बोनस दे रहे हैं। सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं।

Show More
Back to top button