इला अरुण का किरदार नए सीजन में 'आर्या' का परफेक्ट काउंटरपार्ट : सुष्मिता सेन


मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अपने सुपरहिट स्ट्रीमिंग शो ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की रिलीज का इंतजार कर रही एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कहा है कि इला अरुण द्वारा निभाया गया नलिनी का नया किरदार आर्या के मुख्य किरदार का परफेक्ट काउंटर पार्ट है।

‘आर्या’ के सीजन 3 में नलिनी और आर्या आमने-सामने है और खेल को पूरी तरह से बदल जाता है।

इला के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने कहा, “‘आर्या’ के अपकमिंग सीजन में इला अरुण के साथ काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है। उनकी प्रतिभा न केवल उनके चरित्र में गहराई जोड़ती है बल्कि सीरीज को एक नए स्तर पर ले जाती है। इला जी एक असाधारण अभिनेत्री हैं, और नलिनी का उनका चित्रण बेहद शानदार है।”

उन्होंने आगे कहा, ”आर्या के रूप में, मुझे स्क्रीन पर अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन इला जी के चरित्र का सामना करना एक अलग स्तर पर है। वह ‘आर्या’ के लिए परफेक्ट काउंटरपार्ट है और हमारे पात्रों के बीच की गतिशीलता एक ताकत है।

मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया है, उनमें से वह सशक्त अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है और स्क्रीन पर मेल या फीमेल को देखा है। आर्या के सीजन 3 में इला जी का कभी न देखा गया लुक सामने आएगा, मैं उनके साथ दोबारा सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती।”

राम माधवानी द्वारा निर्मित और सह-निर्देशित और अमिता माधवनी, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा सह-निर्मित ‘आर्या 3’ 3 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Show More
Back to top button