शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री जल्द पृथ्वी पर लौटेंगे

शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री जल्द पृथ्वी पर लौटेंगे

बीजिंग, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय द्वारा 29 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-16 और शनचो-17 के अंतरिक्ष यात्री दलों ने उसी दिन एक हैंडओवर समारोह आयोजित कर चीनी अंतरिक्ष स्टेशन की चाबियां सौंपीं।

शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री दल ने सभी निर्धारित कार्य पूरे कर लिये हैं। दल के सदस्य 31 अक्टूबर को शनचो-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान से चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में स्थित तोंगफंग लैंडिंग साइट पर लौटेंगे।

वर्तमान में, लैंडिंग साइट ने विभिन्न तैयारियां कर ली हैं और शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री दल की प्रतीक्षा कर रही है। बताया गया कि यह तोंगफंग लैंडिंग साइट पर किया गया पांचवां मानवयुक्त अंतरिक्ष यान खोज और अंतरिक्ष यात्री बचाव मिशन है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

E-Magazine