अंडर-17, अंडर-15 में एशिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीयों का जलवा


चेंगदू (चीन), 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। जगशेर सिंह खंगुरा, बोर्निल आकाश चांगमाई और तन्वी शर्मा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और भारतीय जूनियर शटलर बैडमिंटन एशिया अंडर 17 और अंडर 15 जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए।

लड़कों के अंडर-15 एकल वर्ग में जगशेर सिंह खंगुरा ने चीन के एमए चू जुआन को केवल 28 मिनट में 21-14, 21-13 से हराया।

इस बीच लड़कों के अंडर-15 एकल वर्ग में बोर्निल आकाश चांगमई कोरिया के पार्क जंग बिन के खिलाफ करीबी मुकाबले में 21-19, 22-20 से जीत हासिल कर विजयी हुए।

तन्वी शर्मा ने लड़कियों के अंडर-17 एकल क्वार्टर फाइनल मैच में चीनी ताइपे की लियाओ जुई-ची से को मात देकर 20-22, 21-15, 21-15 से जीत दर्ज की।

लड़कियों के अंडर-17 युगल मैच में, तन्वी रेड्डी अंदलुरी और रेशिका उथयासूरियान को फू शिन यी और किन शी यांग की चीनी जोड़ी के खिलाफ 10-20, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।

जगशेर सिंह खंगुर्रा और बोर्निल आकाश चांगमाई शनिवार को लड़कों के अंडर-15 एकल सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगे, जबकि तन्वी शर्मा लड़कियों के अंडर-17 एकल सेमीफाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट की दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत फिचितप्रीचासक से भिड़ेंगी।

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर


Show More
Back to top button