आर्या रिटायर हो सकती है, लेकिन दौलत कभी नहीं : सिकंदर खेर

आर्या रिटायर हो सकती है, लेकिन दौलत कभी नहीं : सिकंदर खेर

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्राइम थ्रिलर ड्रामा ‘आर्या’ सीजन 3 को लेकर एक्साइटेड एक्टर सिकंदर खेर ने कहा कि उनका किरदार दौलत कभी भी रिटायर नहीं होगा, भले ही स्टोरी की डिमांड क्यों न हो।

इस सीरीज में सुष्मिता सेन आर्या सरीन का किरदार निभा रही हैं। दौलत आर्या के साथ उसका मजबूत सहारा बनकर खड़ा है। उसने आर्या की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए। वह आर्या का समर्थन करने के लिए मैदान में डटा हुआ है।

आर्या के साथ अपने किरदार के संबंध के बारे में विस्तार से बताते हुए, सिकंदर ने कहा, “दौलत रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच सकता क्योंकि जब तक आर्या है, दौलत भी रहेगा। मैं दौलत को सिकंदर के रूप में महसूस करता हूं।”

उन्होंने कहा, ”कभी-कभी आप किसी के प्यार में इतनी गहराई तक डूब जाते हैं कि आपको कुछ समझ ही नहीं आता। आप यह भी नहीं जानते कि आप उस व्यक्ति से प्यार क्यों करते हैं।”

‘मिलन टॉकीज’ फेम एक्टर ने कहा, “हो सकता है कि वे आपसे प्यार न करें, लेकिन आपका प्यार बढ़ता रहता है। जिस तरह जानवर निस्वार्थ प्यार करते हैं, ठीक उसी तरह दौलत भी आर्या से प्यार करता है। वह जानता है कि वह कभी रिटायर नहीं होंगे; आर्या हो सकती है, लेकिन दौलत कभी नहीं।”

तीसरे सीजन में, आर्या की नज़र नशीली दवाओं की आपूर्ति और परिवहन पर है, लेकिन इला अरुण उसे रोक लेती है, जो खुद इस खेल निर्विवाद रानी है।

राम माधवानी द्वारा निर्देशित और अमिता माधवनी, राम माधवानी, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा सह-निर्मित ‘आर्या 3’ 3 नवंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

E-Magazine