जयशंकर श्रीलंका पहुंचे, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन की बैठक में शामिल होंगे 


नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे।

कोलंबो पहुंचने के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “कोलंबो में वापस आकर खुशी हुई। मेरा स्वागत करने के लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुरेन राघवन को धन्यवाद। 23वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लूंगा। भारत और श्रीलंका के संबंध लगातार प्रगति पर हैं।”

जयशंकर 12 अक्टूबर तक श्रीलंका में रहेंगे। 2023 में यह उनकी श्रीलंका की दूसरी यात्रा है।

कोलंबो में जयशंकर 11 अक्टूबर को आईओआरए अध्यक्ष श्रीलंकाद्वारा आयोजित हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की 23वीं मंत्रिपरिषद (सीओएम) बैठक में भाग लेंगे।

इस बैठक में भारत 2023-25 के लिए आईओआरए के उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएगा, जिससे 2025-27 में इसे अध्यक्षता मिलेगी।

–आईएएनएस

एसजीके


Show More
Back to top button