जैवलिन थ्रो में भारत का धमाल, नीरज चोपड़ा ने गोल्ड तो किशोर ने जीता सिल्वर


हांगझू, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जैवलिन थ्रो में स्टार नीरज चोपड़ा ने बुधवार को एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया, जबकि किशोर जेना ने रजत पदक हासिल किया।

यह नीरज का 88.88 मीटर का चौथा थ्रो था, जो सीज़न का सर्वश्रेष्ठ था। वहीं, उनके हमवतन किशोर ने 87.54 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता।

हालांकि, नीरज के पहले थ्रो के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। उनका यह थ्रो 85 मीटर के निशान से ऊपर लग रहा था और लेकिन इसे गिना नहीं गया।

अधिकारियों और नीरज के बीच लंबी चर्चा के बाद, उन्होंने फैसला किया कि भारतीय खिलाड़ी को तकनीकी खराबी के कारण अपना पहला प्रयास फिर से फेंकना होगा।

गड़बड़ी एक बार फिर हुई और इस बार किशोर जेना को थ्रोइंग लाइन पार करने के लिए उनके दूसरे थ्रो में लाल झंडा दिखाया गया। हालांकि, उन्होंने लाइन पार नहीं की।

अधिकारियों से चर्चा के बाद उन्हें सफेद झंडा दिखाया गया। माना जा रहा है कि अन्य विषयों में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं और भारत रेफरी के खिलाफ विरोध दर्ज करा सकता है।

–आईएएनएस

एएमजे/एबीएम


Show More
Back to top button