जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ शुरू


श्रीनगर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट पेज पर कहा, “बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है।”

पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन में लगे हुए है।

अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

–आईएएनएस

एसकेपी


Show More
Back to top button