इंडिया गठबंधन की रणनीति भाजपा को हराने में मदद करेगी : अखिलेश यादव


नोएडा, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) जो रणनीति बना रहा है, वह अगले साल के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन की रणनीति सही दिशा में जा रही है और मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत की जनता अगले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटा देगी।”

उन्होंने कहा कि लोगों ने खासकर उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता से हटाने का फैसला कर लिया है।

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के जोरदार प्रचार के बावजूद भाजपा घोसी उपचुनाव 50,000 वोटों से हार गई।

पंजाब, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आप के बारे में एक सवाल पर समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा, “हम (इंडिया गठबंधन) कोई रास्ता निकाल लेंगे।”

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां जो (राज्यों में) एक-दूसरे के खिलाफ हैं, वे भाजपा को हराना चाहती हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश में भाजपा को हराने में समाजवादी पार्टी भी मदद करेगी। हमारी पार्टी भाजपा को हराने की दिशा में काम करेगी।”

–आईएएनएस

एसजीके


Show More
Back to top button