परिणीति चोपड़ा ने फैंस को उनके प्यार के लिए दिया धन्यवाद, शेयर किया खास नोट


नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने रिसेप्शन और अपनी शादी पर खुशी जताई। बुधवार को, एक्ट्रेस ने अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए एक नोट लिखा।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, ”राघव और मैं आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। हमें प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए हम बहुत आभारी हैं। हमें हर मैसेज का निजी तौर पर रिस्पॉन्स करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन हम आपको ये बताना चाहते हैं कि आपने जो भी लिखा उसे हमने पूरी खुशी के साथ पढ़ा है।”

अपने नोट में उन्होंने आगे लिखा, ”अब हम इस नए सफर की तरफ एक-दूसरे के साथ बढ़ रहे हैं, इसका मतलब ये है कि दुनिया जानती है कि आप सब इसमें हमारे साथ हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद अमूल्य है। लव, परिणीति और राघव।”

अपनी शादी के लिए, परिणीति ने ‘ओ पिया’ नामक गाना रिकॉर्ड किया था, जो एक रोमांटिक ट्रैक है। शादी में उपस्थित कुछ प्रमुख लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा शामिल थे।

–आईएएनएस

पीके


Show More
Back to top button