भाग्यश्री ने महिलाओं को दिया खास मैसेज, बताया- एक एक्सरसाइज के कई सारे फायदे


मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए वर्कआउट रूटीन की एक झलक दिखाई और एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताया, जिसके कई फायदे हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे डंबल्स पकड़कर एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस मूवमेंट को असरदार तरीके से कैसे किया जाए और साथ ही मजबूती और स्थिरता के लिए इसके फायदे भी बताए।

अभिनेत्री ने इस वीडियो के जरिए फैंस को शारीरिक मजबूती और स्थिरता के लिए, अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में फंक्शनल मूवमेंट (शरीर की सामान्य गतिविधियों पर आधारित एक्सरसाइज) को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

वीडियो में अभिनेत्री ने बताया, “आज मैं आपको बताऊंगी कि कैसे एक्सरसाइज एक ही समय में शरीर के कई मसल्स ग्रुप्स पर काम कर सकती है। मूवमेंट कोर, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को टारगेट करता है और साथ ही बाहों और कंधों को भी शामिल करता है, जिससे ओवरऑल मजबूती और बैलेंस बनाने में मदद मिलती है।”

अभिनेत्री भाग्यश्री ने फंक्शनल एक्सरसाइज के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि ये पोस्चर, कोऑर्डिनेशन और स्थिरता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। वीडियो पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, “इसे हल्के में न लें। एक एक्सरसाइज के कई सारे फायदे।”

उन्होंने आगे लिखा, “इस तरह की फंक्शनल एक्सरसाइज बैलेंस, पोस्चर और कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। प्रो-टिप: घुटनों को हल्का मोड़कर रखें, पीठ सीधी रखें, और वेट्स को अपने शरीर के साथ-साथ नीचे की ओर स्लाइड करें, शरीर से दूर नहीं।”

भाग्यश्री की बात करें, तो वे हाल ही में ऐतिहासिक ड्रामा ‘राजा शिवाजी’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने राजमाता जीजाबाई (छत्रपति शिवाजी महाराज की मां) का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख हैं।

–आईएएनएस

एनएस/एबीएम


Show More
Back to top button