'जुगनी' को लेकर चल रहे विवाद पर गायक सोनू ठकराल ने शिकायत दर्ज करवाई


मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के हालिया रिलीज सॉन्ग ‘जुगनी’ के गायक सोनू ठकराल ने गाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

15 जुलाई को मेकर्स ने सॉन्ग ‘जुगनी’ का आधिकारिक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था। इसके बाद लोगों ने दावा किया कि वीडियो के एक सीन में वॉर्डरोब मॉलफंक्शन दिखाई दिया है, जिसके उस सीन के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू होने लगी। लोगों का कहना है कि ऐसे सीन को फाइनल कट में क्यों रखा गया। हालांकि बाद में मेकर्स ने उस सीन को ब्लर कर दिया या हटा दिया, लेकिन वीडियो के क्लिप्स अब भी सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं, जिसे देखते हुए गायक सोनू ठकराल ने दावा किया है कि वायरल वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। उनका कहना है कि एआई से बना हुआ वर्जन ही सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

शनिवार को गायक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने इस मामले पर कार्यवाही करने की बात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पुलिस स्टेशन के साइबर सेल से अपना एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होने लिखा, “मैंने अपने गाने ‘जुगनी’ के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्लिप को एआई का इस्तेमाल करके एडिट भी किया गया है और क्लिप का एआई-जेनरेटेड वर्जन आगे सर्कुलेट किया जा रहा है। मैं जल्द ही इसके बारे में पब्लिकली बात करूंगा।”

हालांकि, जैकलीन और ‘जुगनी’ के मेकर्स ने इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। जैकलीन पर फिल्माए गए इस ट्रैक को सोनू ठुकराल और बी प्राक ने मिलकर गाया है। ‘जुगनी’ के लिए संगीत एमएनएलटीएक्स और एवीवीवाई सरा ने दिया है और इसके बोल एफएक्सआरजैडआई ने लिखे हैं। ‘जुगनी’ के म्यूजिक वीडियो को अरविंद एस खैरा ने डायरेक्ट किया है। वहीं गाने को मिक्स और मास्टर योगराज सिंह ने किया है।

–आईएएनएस

एनएस/वीसी


Show More
Back to top button