जूनियर मेंस राष्ट्रीय हॉकी: राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड और अरुणाचल की जीत

कोयंबटूर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन, हॉकी राजस्थान, तेलंगाना हॉकी और पुडुचेरी हॉकी ने डिवीजन ‘सी’ में अपने मैच जीते। वहीं, डिवीजन ‘बी’ में उत्तराखंड, अरुणाचल और चंडीगढ़ की टीमों ने जीत हासिल की।
बुधवार को कोयंबटूर हॉकी ग्राउंड पर दिन की शुरुआत डिवीजन ‘सी’ के पूल-ए में हॉकी राजस्थान ने असम हॉकी को 11-3 से रौंदकर की। मोहम्मद उबैद रजा (31′, 41′, 51′) ने हैट्रिक लगाई, जबकि हिमांशु कुमार मीणा (8′, 36′), संदीप (36′, 47′), बिसायती एजाज (49′, 56′) ने 2-2 गोल किए। नमन पटेल (6′) और कप्तान मानवेंद्र गुर्जर (40′) ने हॉकी राजस्थान के लिए गोल किए। असम हॉकी के लिए सूरज ठाकुर (30′, 53′) और कप्तान अमानत अली (3′) ने गोल दागे।
डिवीजन ‘सी’ के पूल-बी में, तेलंगाना हॉकी ने हॉकी गुजरात को 3-1 से मात दी। विजेता टीम के लिए गणेश रावुल (13′, 55′) और पीयूष (49′) ने गोल किए, जबकि हॉकी गुजरात के लिए एकमात्र गोल दिव्येशभाई रुध्याभाई वाघ (42′) ने किया।
इसी पूल में, पुडुचेरी हॉकी ने त्रिपुरा पर 7-0 से शानदार जीत हासिल की। इसमें अनबुपाथी (22′, 25′), गौतम (27′, 59′), रिथिश (10′), इल्लमरण (14′) और कप्तान मोहननाथ (28′) ने गोल किए।
डिवीजन ‘बी’ के पहले मैच में, पूल-ए में हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। हॉकी महाराष्ट्र के लिए लक्ष्मण चिमनाजी मेटकर (33′) और कृष्णा विट्ठल राठौड़ (53′) ने एक-एक गोल किया, जबकि हॉकी जम्मू-कश्मीर के लिए अर्जुन पंडित (30′) और हरमनप्रीत सिंह (57′) ने गोल दागे।
इसी पूल में, हॉकी उत्तराखंड ने हॉकी हिमाचल को 5-0 से हराया। उत्तराखंड के लिए विशाल कुमार (32′, 57′), कप्तान सार्थक महर (53′, 55′) और सूरज कुमार (20′) ने गोल किए।
डिवीजन ‘बी’ के पूल-बी में, हॉकी अरुणाचल ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 8-2 से हराया। हॉकी अरुणाचल के लिए अली जाफर (8′, 17′) और सुजीत राजभर (54′, 56′) ने दो-दो गोल किए। वहीं, समर अली (13′), मृदुल यादव (21′), कप्तान प्रांजल कुमार मिश्रा (28′) और शिवा सविता (42′) ने एक-एक गोल किया। हॉकी आंध्र प्रदेश के लिए रमेश कुरापति (35′, 51′) ने दो गोल किए।
दिन के आखिर में, हॉकी चंडीगढ़ ने डिवीजन ‘बी’ के पूल-बी में बिहार को 6-0 से हराया। गुरप्रीत सिंह (40′, 47′, 56′), ऋषभ (20′), प्रभजोत सिंह सैनी (26′) और दिलावरप्रीत सिंह (60′) ने गोल किए और अपनी टीम को जीत दिलाई।
–आईएएनएस
आरएसजी