चीन विश्व आर्थिक पुनरुत्थान बढ़ाने के लिए प्रयासरत

चीन विश्व आर्थिक पुनरुत्थान बढ़ाने के लिए प्रयासरत

बीजिंग, 3 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2023 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के दौरान वैश्विक सेवा व्यापार शिखर सम्मेलन 2 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि खुली विश्व अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी, यदि बंद है तो इसमें गिरावट आएगी।

शी जिनपिंग ने कहा कि चीन लगातार उच्च स्तरीय खुलापन बढ़ाएगा। उन्‍होंने विभिन्न देशों से वैश्विक सेवा व्यापार के विकास का फायदा उठाकर विश्व अर्थव्यवस्था को निरंतर सुधार के पथ पर आगे बढ़ाने की अपील की।

विश्व व्यापार संगठन ने सेवा व्यापार की 12 श्रेणियां निर्धारित कीं, जिनमें वित्तीय सेवा, निर्माण और इंजीनियरिंग सेवा, डाक एक्सप्रेस सेवा, दूरसंचार सेवा, शिक्षा सेवा, पर्यटन सेवा, पर्यावरण सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा आदि शामिल हैं। ये सभी लोगों के दैनिक जीवन से घनिष्ठ रूप से संबंधित हैं। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में सबसे गतिशील भाग के रूप में सेवा उद्योग विश्व अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन गया है।

आंकड़ों के अनुसार सकल वैश्विक उत्पाद मूल्य में विश्व सेवा व्यापार का अनुपात 65 प्रतिशत रहा। इसलिए सेवा व्यापार का विश्व आर्थिक विकास से गहरा संबंध है। पिछले 15 साल में चीन ने 45 खरब अमेरिकी डॉलर के सेवा व्यापार का आयात किया, जिससे वैश्विक सेवा आयात की वृद्धि को 10.4 प्रतिशत तक बढ़ाया गया। वर्ष 2022 में चीन का सेवा आयात-निर्यात लगातार नौ वर्षों से दुनिया के दूसरे स्थान पर रहा। चीन दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के साथ सेवा व्यापार करता है।

वहीं, चीन ने विश्व सेवा व्यापार के नवाचार विकास में योगदान भी किया। चीन ने वर्ष 2012 में अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले का आयोजन शुरू किया। अब तक 196 देशों और क्षेत्रों के छह लाख से अधिक व्यापारियों, 600 से ज्यादा विदेशी व्यापार संघों और संस्थाओं ने इसमें हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला वैश्विक सेवा उद्योग की नई प्रौद्योगिकी और सेवा का नेतृत्व करने वाला महत्वपूर्ण मंच बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे

E-Magazine