चीन में बुद्धिमान कंप्यूटिंग क्षमता 2185 ईएफएलओपीएस तक पहुंची


बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद ने 20 जुलाई को एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी ने इस साल की पहली छमाही में चीन में औद्योगिक और सूचना प्रौद्योगिकी विकास की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के युग में कंप्यूटिंग क्षमता एक महत्वपूर्ण बुनियादी संसाधन है। इस साल की पहली छमाही में चीन में कंप्यूटिंग क्षमता लगातार उन्नत हुई। जून के अंत तक चीन में बुद्धिमान कंप्यूटिंग क्षमता 2185 ईएफएलओपीएस तक पहुंची। राष्ट्रीय कुल बुद्धिमान कंप्यूटिंग क्षमता के मुकाबले पूर्व, मध्य, पश्चिम और पूर्वोत्तर क्षेत्रों का अनुपात क्रमशः 55.9 प्रतिशत, 10.6 प्रतिशत, 32.6 प्रतिशत और 0.9 प्रतिशत रहा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चीन कंप्यूटिंग बुनियादी संस्थापनों की स्थापना में लगातार सुधार करेगा और कंप्यूटिंग संसाधन के प्रयोग की दक्षता उन्नत करेगा। इसके साथ ही चीन छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों का विकास बढ़ाने के लिए कंप्यूटिंग क्षमता सेवा का आसानी से इस्तेमाल उन्नत करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button