बिहार न्यायिक अकादमी में कई पदों पर नौकरी का अवसर, तुरंत करें आवेदन


पटना, 1 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बिहार न्यायिक अकादमी, पटना ने अनुबंध-आधारित पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बिहार जुडिशियल एकेडमी की ओर से जारी रिक्तियों में सहायक शोधार्थी (असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर) के 2 और वरिष्ठ संकाय सदस्य (सीनियर फैकल्टी मेंबर) के चार पद शामिल हैं।

इन दोनों पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि समाचार पत्र में संबंधित पदों के लिए विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30वां दिन (कार्यालय समय के भीतर) तय किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना आवेदन पत्र निर्धारित पते पर पहुंचाने की सलाह दी जाती है, जो 19 जुलाई है।

असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर पद के लिए कैंडिडेट्स के पास नेट/जेआरएफ के साथ लॉ में डॉक्टरेट (पीएचडी) या लगातार अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ एलएलएम होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कम से कम 2 वर्ष का टीचिंग और/या रिसर्च का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों का मेडिकली फिट होना भी जरूरी है। वहीं, जिन उम्मीदवारों के पास ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एकेडमी में अनुभव और रिसर्च पेपर/पब्लिकेशन होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

सीनियर फैकल्टी मेंबर पोस्ट के लिए सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस से रिटायर्ड ज्यूडिशियल ऑफिसर, जिन्हें टीचिंग का अनुभव हो, आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स का मेडिकली फिट होना और ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एकेडमी एवं रिसर्च पब्लिकेशन में अनुभव होना जरूरी है।

असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर पद के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 57 वर्ष और सीनियर फैकल्टी मेंबर पोस्ट के लिए 67 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन रिसर्च पेपर/पब्लिकेशन/जमा किए गए 10 फैसलों और/या क्रेडेंशियल्स के मूल्यांकन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, बातचीत/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर पद के लिए 27,700 से 44,700 रुपए और सीनियर फैकल्टी मेंबर पोस्ट के लिए 51,550 से 63,070 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बिहार जुडिशियल एकेडमी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन पत्र को एक लिफाफा में जालकर उसे ‘निदेशक, बिहार न्यायिक अकादमी, गायघाट, पटना – 900002’ पते पर डाक या कूरियर के माध्यम से अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें। ध्यान दें कि लिफाफे के ऊपर पद का नाम लिखना अनिवार्य है।

अभ्यर्थी आवेदन पत्र बिहार ज्यूडिशियल एकेडमी, गायघाट, पटना के कार्यालय में कामकाज के दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच (सोमवार को बंद) जाकर भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, यह भर्ती शुरू में 3 वर्ष के लिए होगी, जिसे उम्मीदवारों के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

–आईएएनएस

डीके/पीएम


Show More
Back to top button