आंध्र प्रदेशः दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, तीन लोग जिंदा जले


गुंटूर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतिपाडु मंडल में बोयापालेम के पास एक ट्रक के सामने से आ रहे दूसरे वाहन से टकराने के बाद तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे बोयापालेम गांव में हुआ।

नरहरी इंस्पेक्टर के अनुसार, एक ट्रक कुरनूल से गुंटूर की ओर और दूसरी गुंटूर से चिलकलुरिपेट की ओर कागज का सामान लेकर जा रही थी। तभी बोयापालेम के पास नेशनल हाईवे-16 पर आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग में दो ड्राइवर और एक हेल्पर जिंदा जल गए। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे बोयापालेम गांव में हुआ।

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर भारी जाम लग गया, क्योंकि दोनों लॉरी पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई थीं। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्य शुरू किया, जबकि भीड़ कम करने के लिए गाड़ियों की आवाजाही सर्विस रोड से डायवर्ट कर दी गई। फायरफाइटर भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का काम किया।

इसके पहले 23 जून को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। समरलाकोटा के गुम्मादिवेदी गांव के प्रवासी मजदूर 16 जून को गुंटूर के पास कोल्लुरु में कंक्रीट की फेंसिंग लगाने गए थे। गुंटूर से घर लौटते मध्यरात्रि में ड्राइवर की लापरवाही के कारण उनकी बोलेरो गाड़ी पलट गई। गाड़ी में निर्माण का सामान भी लदा हुआ था, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पेड्डापुरम के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। मृतकों की पहचान मसाकापल्ली बालू, मुरामाला राजकुमार और ताथापुडी राजेश के रूप में हुई थी। ये तीनों समरलाकोटा के गुम्मादिवेदी गांव के रहने वाले थे। हादसे में ड्राइवर भी घायल हो गया था।

–आईएएनएस

ओपी/एएस


Show More
Back to top button