शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना


बीजिंग, 21 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामाफोसा के निमंत्रण पर जोहांसबर्ग में होने वाले ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने और दक्षिण अफ्रीका की राजकीय यात्रा करने के लिए 21 अगस्त की सुबह पेइचिंग से रवाना हो गये।

दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान शी चिनफिंग रामाफोसा के साथ चीन-दक्षिण अफ्रीका शिखर वार्तालाप की अध्यक्षता भी करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Show More
Back to top button