केन्या गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने की वजह से 16 लड़कियों की मौत, मोरारी बापू ने जताया शोक, मदद का किया ऐलान


नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। केन्या के गर्ल्स हॉस्टल से आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में 16 लड़कियों की मौत हो गई। अध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने इस घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार के लिए 2.40 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।

मोरारी बापू को यह खबर लातूर के किल्लारी में चल रही रामकथा के दौरान मिली। दया और संवेदना दिखाते हुए अध्यात्मिक गुरु ने हर दुखी परिवार को 15,000 रुपए की आर्थिक मदद दी है, जिससे कुल 2.40 लाख रुपए की मदद होगी। यह मदद नैरोबी में रामकथा से जुड़े भक्तों के जरिए पहुंचाई जाएगी।

मोरारी बापू ने भगवान हनुमान के चरणों में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है। अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने केन्या की सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि केन्या की रिफ्ट वैली के एक शहर में गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई, जिसमें 16 स्टूडेंट्स की मौत हो गई।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चला। पश्चिम-मध्य केन्या के गिलगिल में उटुमिशी गर्ल्स एकेडमी सीनियर स्कूल में आधी रात के ठीक बाद लगी और दो घंटे से ज्यादा समय तक जलती रही। स्कूल में 800 से ज्यादा बच्चे थे। उन्होंने कहा कि 79 और स्टूडेंट्स घायल हुए, हालांकि उनमें से 71 को पहले ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है।

केन्याई टेलीविजन पर दिखाए गए फुटेज में टूटी हुई खिड़कियों के शीशे और धुएं से सनी दीवारें दिखाई गईं, जबकि परिवार के सदस्य लापता अपनों की खबर लेने के लिए स्कूल के गेट के बाहर जमा हुए थे।

सरकार के अनुसार, केन्याई स्कूलों में आग लगना आम बात है। 2024 में 100 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि कई आग स्टूडेंट्स द्वारा सख्त डिसिप्लिन और खराब हालात का विरोध करने पर लगाई जाती हैं।

–आईएएनएस

केके/डीकेपी


Show More
Back to top button